Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: ब्रेकिंग न्यूज. रिटायर्ड बालको कर्मी की हत्या,मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड एवं पुलिस की टीम

Vivek Sahu

Sun, Dec 18, 2022

कोरबा। बालको के रिटायर्ड कर्मचारी की लहुलूहान लाश उसके फार्म हाउस में मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि पत्नी की मौत के बाद से मृतक जंगल के किनारे बनाये अपने फार्म हाउस में अकेला रहता था। जहां उसकी टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी। वही सुबह के वक्त घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की मदद से इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। वही हत्या की ये वारदात कोरबा के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक बालेश्वर चौबे बालको का रिटायर्ड कर्मचारी था। उसके 3 बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है,दो बड़े बेटे अपने परिवार के साथ ढोढ़ीपारा में निवास करते हैं। जबकि सबसे छोटा बेटा पुष्पेंद्र बिहार के अररिया जिले में ही रहकर खेती करता है। बताया जा रहा हैं कि पत्नी की मौत के बाद से बालेश्वर चौबे ग्राम भुलसीडीह स्थित जंगल के किनारे बने अपनी फार्म हाउस में ही रहता था। उससे मिलने के लिए उसके बच्चें बीच बीच में आते-जाते रहते थे। वही शनिवार को भी उसका बेटा राजेश चौबे अपने पिता से मिलने के लिए फार्म हाउस पहुंचा था। जहां उसने अपने पिता की लहूलुहान लाश देखी। लाश फार्म हाउस के किचन के पास पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी बेटे ने तत्काल रजगामार चौकी पुलिस को दी।वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। रजगामार चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि बालेश्वर चौबे के सिर पर टांगी से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। हत्या की वारदात किसने और किन कारणों से अंजाम दिया,ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। वही पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया है। रजगामार पुलिस अज्ञात हत्यारे का सुराग जुटाने के लिए हत्या की वारदात से जुड़ी हर कड़ी को पिरोकर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस को इस घटना में पारिवारिक संपत्ति विवाद होने की भी आशंका हैं, लिहाजा पुलिस इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर सभी पहलुंओं पर जांच कर रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन