Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: डीपीएस बालको का मॉडल सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको की टीम ने सीबीएसई क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी-2023(भुवनेश्वर क्षेत्र) में भाग लिया। यह प्रदर्शनी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर में 4 एवं 5 दिसंबर को आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 25 स्कूलों के 45 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की कक्षा छठवीं की छात्राएँ पूर्वा पटेल एवं आकांक्षा पटेल ने विज्ञान शिक्षक श्री प्रवीण पटेल के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भाग लिया। प्रदर्शनी का थीम समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में स्वास्थ्य जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि संचार एवं परिवहन एवं कम्प्यूटेशनल सोच पर आधारित था। विद्यालय का मॉडल जीवन पर आधारित हरा शहर था। जिसकी सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ-साथ प्रदर्शनी में आने वालों आगतुंकों ने सराहना की। विद्यालय की टीम को दिल्ली में जनवरी 2024में प्रस्तावित सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री कैलाश पँवार एवं विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों अभिभावकों एवं संबंधित शिक्षक को उनके सराहनीय योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन