Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया ।

कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल – सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला।

: नशे में धुत्त पिता ने दूधमूंहे बच्चे को पटका जमीन पर

Vivek Sahu

Thu, Oct 13, 2022
  पुलिस ने कथित आरोपी को किया गिरफ्तार कोरबा| जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट बस्ती निवासी शराब के नशे मे धुत्तक एक युवक ने अपने दो महिने के बच्चे की जान ले ली। बताया गया हैं कि कथित आरोपी पत्नी और बच्चा को अपनाना नहीं चाहता था यही वजह है, कि पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की फिर बच्चे को भी पटक दिया जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उक्त कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि कथित आरोपी ने पहले नशे में पत्नी के साथ मारपीट की फिर बच्चे को भी चोट पहुंचाया जिसके सिर पर जख्म के निशान भी पाए गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक जागरुक व्यक्ति ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों को अस्पताल लेकर आई लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन