Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: बैठक में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर की गई चर्चा

Vivek Sahu

Fri, Sep 29, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में विगत दिवस नगर निगम सभाकक्ष में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने बताया कि बैठक में डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा इन बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान भवः अभियान की जानकारी दी गई तथा अंगदान के संबंध में वहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दिया गया तथा अंगदान हेतु शपथ भी दिलवाया गया। साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण में जनजागरूकता हेतु नगर निगम से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन