Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: उद्यमी जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को होगा कटघोरा में

Vivek Sahu

Wed, Nov 9, 2022
कोरबा| जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अंतर्गत विभागीय योजनाओ के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को किया जायेगा। यह शिविर सांस्कृतिक भवन कटघोरा में सुबह 11 बजे से लगेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा ने बताया कि शिविर के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढावा देने के उद्देश्य से विभागीय योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां शमिल होकर योजनाओ की जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत जिले के ऐसे युवक-युवतियों उद्यमी जो स्वयं का खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय या उद्यमी स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के लिए इच्छुक है, वह शिविर में शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी इच्छुक युवक-युवती या उद्यमी निर्धारित तिथि और समय में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड बैंक पासबुक जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र व शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित जागरूकता शिविर में शामिल हो सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन