Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त बांकीमोंगरा की कार्रवाई

Vivek Sahu

Thu, Mar 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बक्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/03/2024 को आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त बांकीमोंगरा नें मुखबिर से प्राप्त। सूचना के आधार पर ग्राम बिसनपुर थाना कटघोरा निवासी राजकुमार सूर्यवंशी s/o रामनाथ जाति सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष से पहले छद्म खरीददार के माध्यम से महुआ शराब की खरीदी कराई गई ।   राजकुमार सूर्यवंशी के द्वारा अवैध महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने पर राजकुमार सूर्यवंशी के घर पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में छापामार कार्रवाई में घर के कमरे में रखा 8 लीटर महुआ शराब और घर की बाड़ी में छिपा कर रखा 7 प्लास्टिक के डिब्बों में भरा कुल 140 किलो महुआ लाहन धारण कर पकड़े जाने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क ख च 34(2) 59क का दंडनीय और अजमानतीय अपराध होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया । उपरोक्त पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस थाना कटघोरा से सहायक उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, आरक्षक लीलाधर केंवट,आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राजीव जायसवाल, आबकारी आरक्षक श्री दशराम सिदार, सिमोन मिंज वाहन चालक अशोक यादव का सराहनीय योगदान रहा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन