Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में किसानों को मिली जानकारी

Vivek Sahu

Sat, Dec 9, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के आवरण में किसानों को शामिल करने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम फेस - 3 का आयोजन आज 09 दिसम्बर 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र कटघोरा में कोरबा में जिला प्रशासन के निर्देशन एवं अन्य विभागों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन कृषकों के लिये ऑनलाईन माध्यम से एलईडी पर प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्राकृतिक खेती संबंधित विषयों पर वीडियों प्रसारण के द्वारा कृषकों को जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। केन्द्र की योजनाओं से लाभ प्राप्त किये कृषकों के व्यक्तिगत अनुभव को प्रधानमंत्री से साक्षात/प्रत्यक्ष रूप से साक्षा किया गया। केन्द्र के योजनाओं के लाभार्थी सफल कृषकों के अनुभव से अन्य कृषकों को भी प्रेरणा मिली।   https://youtu.be/s7sc9EByatM?si=vq_ed1hpWb6RMicn केन्द्र के योजनाओं के लाभार्थी सफल कृषक एवं सामाजिक रूप से निर्बल महिलाएं, विद्यार्थी व आर्थिक रूप से कमजोर भारत के नागरिको द्वारा अपने अनुभव को इस मंच से साझा किया गया जिससे अन्य नागरिको को भी प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में श्री डाकेश्वर शुक्ला,श्री राजेन्द्र टंडन एवं श्री अजय द्विवेदी,सहायक संचालक श्री देवेंद्र कंवर सहित अन्य विभागों के अधिकारियो/कर्मचारियों, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में जिले के कृषकों की उपस्थिति रही।   जिला प्रशासन के निर्देशन एवं अन्य विभागों के सहयोग तथा समन्वय से इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कृषि विज्ञान केन्द्र, कटघोरा, कोरबा द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन