Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना की सूचना पर FIR दर्ज, कड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Tue, Jul 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के थाना बांगो क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ किए गए हुज्जतबाज़ी व हमले के मामले में FIR क्रमांक 94/2025 दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, उनकी हत्या की नीयत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।   *घटना का विवरण:* थाना बांगो में तैनात आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते, आरक्षक 298 अभिषेक पाण्डेय एवं आरक्षक 651 गजेन्द्र बिंझवार को ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा दिए गए चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे थे । जांच दल ने ग्राम बगबुड़ा पहुँचकर संदिग्ध भंजू यादव को बुलाया , पूछताछ के दौरान भंजू यादव ने अचानक आक्रमण करते हुए आरक्षक अनिल कुमार से मार पीट की तथा गाली-गलौज एवं जातिसूचक टिप्पणियों के साथ मुक्के-लाठी से हमला किया। जब अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो भंजू यादव के परिवार के सदस्यों—लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव—ने भी पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे तथा घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोरबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 221, 296, 121 (1), 132, 109 के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव, एवं भजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी ।   कोरबा पुलिस जनता की सेवा मैं तत्पर है परंतु पुलिसकर्मियों पर हमला एक गंभीर अपराध है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन