Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग की जा रही व्यवस्था

Vivek Sahu

Tue, Feb 20, 2024
कोरबा भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती हेतु जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 01 मार्च 2024 से लाईवलीहुड कॉलेज में अग्निवीर भर्ती हेतु तैयारी कराई जाएगी। साथ ही संस्थान में आवेदकों को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जिसमें 5 किलोमीटर दौड़, लम्बी कूद, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके अंतर्गत कुल 100 छात्रों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण एवं 100 छात्रों को गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी में निवासरत आवेदकों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से 28 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित तिथि तक लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा के दूरभाष क्रमांक-07759-796297 एवं मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन