Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी रक्षाबंधन, 15 अगस्त एवं गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नशीले पदार्थों, गांजा, नशीली टैबलेट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकियों को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के इन दिशा-निर्देशों के तहत साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी वाहन से कर रहे हैं।   सूचना के आधार पर दोनों इकाइयों की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13.200 किलोग्राम अवैध गांजा व वाहन स्कार्पियो क्रमांक cg 12 bp 1653 बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी: 1. किरण महंत पिता पंचम दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी रजगामार, अमोघनगर, थाना बालको नगर, जिला कोरबा। 2. प्रकाश कुमार महंत पिता रुद्रनारायण, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंप हाउस, नेहरू नगर, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा। 3. दिनेश कुमार यादव पिता स्व. श्याम लाल यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी रिस्ती चौक, कोटवार मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा। 4. कृष्ण कुमार प्रजापति पिता नेतराम प्रजापति, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामपुर बस्ती, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा। पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहन की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वज़न 13 किलो 200 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 472/2025 धारा 20(बी) NDPS Act के अंतर्गत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद गांजे को सीलबंद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही मे निरी• प्रमोद, उप• निरी• महासिंह, सहा•उप •निरी• दुर्गेश,प्र•आर• आकाश,राजेश्वर, आर• सुरेंद्र,जितेंद्र,योगेश, संजय,अर्जुन,कविचरण,संदीप,साहबान,पुरुषोत्तम, धर्मेन्द्र,शैलेन्द्र साईबर सेल के प्र• आर• गुना राम, आर•सुशील,आलोक , प्रशांत ,संजू की विशेष योगदान रहा । कोरबा पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन