Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: आम जनता की तकलीफ से राहत दिलाने तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने और शीघ्र कार्य पूर्ण करने ज्ञापन सौंपते हुए,यह भी मांग की है कि तत्काल गड्ढों को भर समतली करण कराने की मांग रखी है

Vivek Sahu

Sat, Aug 26, 2023
कोरबा।  पार्षद एवम एमआईसी सदस्य सुश्री सुरती कुलदीप ने जिला कलेक्टर कोरबा ,को कुचेना मोड से सर्वमंगला पुल तक फोरलेन सड़क के लंबे समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर आम जनता की तकलीफ से राहत दिलाने तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने और शीघ्र कार्य पूर्ण करने ज्ञापन सौंपते हुए,यह भी मांग की है कि तत्काल गड्ढों को भर समतली करण कराने की मांग रखी है।इसी तरह कुचेना मोड से सूरा कछार मेन माइन तक टू लाइन सड़क निर्माण भी बंद पड़ा है जिसका निर्माण स्टेट पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई जा रही है ,बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से दुर्घटना हो रही है चलना दूभर हो गया है, खोलार नाला पुल क्षति ग्रस्त हो चुकी है कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है मगर शासन प्रशासन जनता की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है,सुरकाछर मेन गेट से बलगी चौक बायपास मार्ग भी जर्जर है नगर निगम के समक्ष इस मार्ग को बनाने की मांग सुरती कुलदीप द्वारा की जा रही है। कोरबा पश्चिम से कोरबा आने जाने जान जोखिम में रख कर करना पड़ रहा है,भारी वाहनों के चलते धूल जाम से सफर मुश्किल हो चुका है जिससे शासन प्रशासन के प्रति जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है,जनता के आक्रोश का सामना स्थानीय जनप्रतिनिधियों करना पड़ रहा है। तत्काल खोला र पुल का मरम्मत व समतली करण,पानी छिड़काव की मांग कुसमुंडा एसईसीएल महाप्रबंधक से भी की गई है। पांच दिवस के अंदर तत्काल मरम्मत कार्य नहीं होने पर भारी वाहनों का चक्का जाम किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन