Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

: ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एसआई सहित चार लोगों की हुई मौत

Vivek Sahu

Wed, May 10, 2023

कोरबा। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है इस हादसे में एसआई पति,पत्नी सहित दो बच्चों ने मौके पर दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा सुबह-सुबह घटी है। यहां कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, और इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फॉरेस्ट बेरियर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की समेत महिला व दो बच्चे सवार थे। वहीं सब इंस्पेक्टर सहित चारों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना आज सुबह लगभग 04:00 बजे की बताई जा रही है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसआई सहित चारों की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैली हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन