Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच किया गया

Vivek Sahu

Wed, Feb 21, 2024
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन मैं जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के द्वारा होटल लॉज मैं रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुक हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए। पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौक चौराहा में एवं कॉलोनी के अंदर घूम कर फेरी करने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया और उनसे जानकारी लिया गया कि उन्होंने थाने में जाकर मुसाफिरी दर्ज कराया है कि नहीं एवं उनका पहचान पत्र के आधार पर उनके नजदीकी थाना में संपर्क कर उनके बारे में जानकारी भी लिया गया। मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/ किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये। पुलिस की टीम के द्वारा बताया गया कि मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें। थाने में पुलिस टीम के द्वारा पार्षदों एवं ठेकेदारों की मीटिंग लिया गया जिसमें पार्षदों को बताया गया कि आपके क्षेत्र में मकान मालिक के घर पर किराएदार रखना पर उसका सत्यापन आवश्यक रूप से करवा ले एवं संदिग्ध लोग दिखे तो उसके बारे में पुलिस टीम को सूचित किया जाए, मीटिंग में ठेकेदारों को बताया गया कि आप अपने अंदर मजदूरों को कम पर रखने से पहले उनकी जांच पड़ताल कर ले अगर कोई संदिग्ध लग तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। *कोरबा पुलिस के द्वारा होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कार्यवाही अभियान स्तर पर आगे भी जारी रहेगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन