Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: एनटीपीसी में श्रमिक संगठन की मान्यता का चुनाव 12 को, सभी संगठन चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे

Vivek Sahu

Mon, Oct 10, 2022
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन का चुनाव 12 अक्टूबर को होना हैं।ऐसे में इंटक के केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारी अपनी यूनियन को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर गए है।इसी कड़ी में इंटक नेता एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुचे और उन्होंने श्रमिकों को संबोधित करते हुए इंटक को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि इंटक ही सदैव श्रमिक हित के मुद्दों को लेकर सदैव श्रमिकों के साथ रहा हैं। बता दे कि श्रमिक संगठन मान्यता के लिए 60 फीसदी मत प्राप्त करना होता हैं।सार्वजनिक उपक्रमों के द्वारा केंद्रीय मान्यता प्राप्त यूनियन से ही कर्मचारियों की समस्या या अन्य संबंधित मुद्दों पर वार्ता की जाती हैं।इस वार्ता में प्रबंधन और मान्यता प्राप्त श्रमिक यूनियन के नेता शामिल होते हैं। नियमतः कर्मचारियों का सर्वाधिक समर्थन वाली यूनियन ही प्रबंधन से वार्ता करने के लिए अधिकृत होती हैं। एनटीपीसी कोरबा में मान्यता के लिए तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु यूनियन का चुनाव होता हैं।चुनाव की तिथि समीप आते ही सभी यूनियन के नेता जोर शोर से अपने यूनियन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।9 अक्टूबर के केंद्रीय इंटक के बाबर सलीम पासा ओर संजय सिंह कल्याण मंडप एनटीपीसी में श्रमिकों को संबोधित करते हुए इंटक को मजबूत करने की अपील की। इस चुनाव में 60 फीसदी मत हासिल करने वाली यूनियन को मान्यता मिलेगी।इसके बाद 30 फीसदी मत प्राप्त करने वाले को यूनियन के सदस्य कमेटी में शामिल किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन