Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: सक्ती जिले में शिक्षक विशेष रणनीति के तहत विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार परिर्वतन लाने का ले रहे प्रशिक्षण।

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
  •  कोरबा।  जिले के समस्त हायर सेकेंड्री, हाई स्कूल, माध्यमिक वा प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के माध्यम से विशेष रणनीति के तहत विद्यार्थियों में सामाजिक एवं स्वस्थ व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 1 अगस्त को डभरा और जैजैपुर विकासखंड के शिक्षकों के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डभरा में तथा 2 अगस्त 2023 सक्ति वा मालखरौदा विकासखण्ड के शिक्षको के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती में आयोजित की गई है। जिसमें सक्ती जिले के सभी विकासखंडों से शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जिला कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे के आदेश से यूनिसेफ की राज्य तथा जिला इकाई को इस विषय पर कार्यशाला हेतू आमंत्रित किया गया है। आज प्रथम दिवस में डभरा वा जैजैपुर विकासखंड के शिक्षको ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डभरा में यूनिसेफ की ओर से राज्य रिसोर्स पर्सन के रूप में यूनिसेफ के राज्य सलाहकार श्री राहिल सूबेदार तथा यूनिसेफ के सक्ति जिला कोर्डिनेटर श्री तोषित चौहान के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए कार्यशाला विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास से विद्यार्थियों में स्वस्थ सामाजिक व्यवहार परिर्वतन कार्ययोजना के तहत पांच मुख्य आयामों में कार्य करने के लिए आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे किशोर किशोरी स्वास्थ्य और पोषण , एनीमिया के प्रति जंग, वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में युवा संगठन की भूमिका, पदार्थ दुर्व्यसन के खिलाफ जागरूकता एवम छात्रों का सामाजिक मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता विषयों पर प्रशिक्षित किया गया । इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों से प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कार्ययोजना पर कार्य करते हुए स्वस्थ सामाजिक व्यवहार परिर्वतन की दिशा में और अधिक व्यापक स्तर कार्य कर सकेंगे। वर्तमान में विद्यालयीन तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है। जिले में कलेक्टर महोदया तथा यूनिसेफ के इस सकारात्मक पहल से जो निश्चित ही भविष्य में पालक बालक और समाज के लिए ये लाभदायक सिद्ध होगा। इस कार्यशाला में डभरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्याम लाल वारे, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम डभरा प्राचार्य हेम चरण पटेल उपस्थित रहे। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से प्रथम बार आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों के साथ साथ जिले के स्काउट एंड गाइड्स, एन सी सी, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रास से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी सहभागिता दी।शिक्षा विभाग से शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कमला दपी गवेल सहयोगी ट्रेनर के रूप में सम्मिलित हुई। यूनिसेफ तथा शिक्षा विभाग के इस सम्मिलित प्रयासों से निश्चिंत ही भविष्य में सामाजिक व्यवहार परिर्वतन की दिशा में सफलता प्राप्त होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन