Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: महतारी वंदन की हितग्राही से रेप के मामले में सांसद ने कहा- जिम्मेदारी से बच नहीं सकती भाजपा

Vivek Sahu

Fri, Mar 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री दिनेश यादव के द्वारा महतारी वंदन योजना के नाम से झांसा देकर किये गए दुष्कृत्य के घिनौने कृत्य के लिए घोर निन्दा करते हुए कहा है कि क्या भाजपा का यही चरित्र है?   सांसद के संज्ञान में यह घटनाक्रम मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर-झगराखंड, नागपुर दौरे के दौरान आई जिस पर उन्होंने कहा कि एक तो छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी के नाम पर महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को भटकने के लिए मजबूर कर चुकी है और दूसरी तरफ एक बेबस महिला को योजना की राशि चेक कराने का झांसा देकर दुष्कृत्य किया। सांसद ने कहा कि भाजपा नेता नागपुर मंडल का मंत्री बताया जा रहा है और जब अपने ऊपर बात आ रही है तो भाजपा के नेता उससे पल्ला झाडऩे में लग गए हैं। ऐसे दुष्कर्मी भाजपा नेता और उसे संरक्षण देने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि दूसरों के चरित्र पर उंगली उठाने वाली भाजपा को अपने नेताओं को संभालने की ज्यादा जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन