Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, जिले और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

Vivek Sahu

Tue, Jun 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दो दिवसीय बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे।   मंगलवार को ज्येष्ठ माह के चौथा बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने पूरे परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के साथ श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम सरकार भगवान बालाजी के दर्शन लाभ कर पूजा अर्चना कर कोरबा जिले वासियों और प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।   मंदिर दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम मंदिर में भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूं। मैं यहां आकर धन्य हूं, मंदिर में की गई पूजा अर्चना हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती हैं।   इस दौरान मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ उनके भाई श्री कौशल देवांगन, श्री भागवत देवांगन, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन,भाजपा जिला कोरबा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा भी शामिल रहे।     https://youtube.com/shorts/MFuzvPlMtpM?si=Wor1UYW50AFSBq6X  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन