Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत 30 जून तक ई-केवाईसी पूर्ण कराना अनिवार्य।

Vivek Sahu

Thu, Jun 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार "एक राष्ट्र एक राशनकार्ड" योजना के अंतर्गत जिले में सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना अनिवार्य किया गया है।   कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी एसडीएम , खाद्य एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में ई- केवाईसी पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया है ।   खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर ने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में कुल 3,50,866 राशनकार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 11,66,314 सदस्य पंजीकृत हैं।   इनमें से अब तक 10,65,327 सदस्यों का ई- केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 1,00,987 सदस्यों का ई- केवाईसी बाकी है।   सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस (ePOS) मशीन के माध्यम से ई- केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।   इसके साथ अब घर बैठे मेरा ई- केवाईसी ऐप के माध्यम से ई- केवाईसी किया जा सकता है । एंड्रॉयड एप्प प्ले स्टोर से लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth के माध्यम डाऊनलोड किया जा सकता है। खाद्य अधिकारी ने ई-केवाईसी के छूटे हुए हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान अथवा मेरा ई- केवाईसी एप्प के द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण करने का आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन