Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में टहल रहे लोगों के बिच पहुंचा 5 फीट का नाग, समय रहते लोगों का नजर पड़ने से बड़ा हादसा टला, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Tue, Mar 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) –जिले के पुलिस लाईन में लोगों के बिच उस समय अफरा तफरी मच गई जब बीते शाम को बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में टहल रहे थे और बच्चें खेल रहे थे तभी कहीं से अचानक लोगों के बीच एक 5 फीट का जहरीला नाग पहोंच गया पर समय रहते ही लोगों की उस पर नज़र पड़ गई और लोग सतर्ग हो गए साथ ही खेल रहे बच्चों को एक तरफ कर लिया गया जिसके फौरन बाद आरक्षक प्रेमप्रकाश धिरही ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम फोन लगाकर पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में साप निकलने की जानकारी दी और सर्प मित्र जितेंद्र सारथी का नंबर लेकर उनको जानकारी दिया। सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके स्थल पहुंच कर लोगों के साथ बच्चों को दूर किया फिर परेड ग्राउंड के बीचों बीच फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यु किया गया फिर डिब्बे में बंद किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया ग्राउंड में पर्याप्त रौशनी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया नहीं तो बड़ी संख्या में ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे अगर किसी का पैर पड़ गया होता तो बड़ी हादसा हो सकता था साथ ही जितेंद्र सारथी ने और कुछ जगह भी पर्याप्त रोशनी लगवाने को कहा साथ ही जब भी साप निकले हेल्प लाईन नंबर पर सूचना देने के लिए अपील किया गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाईन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन