Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
कोरबा एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बृजलाल पिता मुकुंद से लगभग 20 हजार ईंट, बुधवार पिता गोरेलाल से 10 हजार ईंट और जानकुंवर पति पवन सिंह के ईंट भट्ठे से 25 हजार ईंट जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूछताछ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए ईंट बनाने संबंधित जानकारी दी गई, लेकिन उक्त व्यक्तियों में किसी भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं पाया गया है। कार्यवाही के दौरान जानकुंवर के घर से लगभग 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से भंडारित कोयला भी जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में एसईसीएल के दीपका अंतर्गत हरदीबाजार में कोयला चोरी के दौरान खदान में दबकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में फिर इस तरह की घटना न हो इस उद्देश्य से कोयला चोरी करने वाले लोगों को समझाइश देने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन