: गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में मनाया गया कबीर जयंती व मेघावी बच्चों का सम्मान कार्यक्रम , विकास झा हुए शामिल ।
Vivek Sahu
Tue, Jun 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 11 जून 2025 को कबीर जयंती मनाया जाएगा , अलग अलग दिनों में विभिन्न स्थानों मे कबीर जयंती इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज के लोग एकजुटता हो सके ।
इसी कड़ी में सोमवार को जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के द्वारा कबीर जयंती व मेघावी छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया था ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रेमचंद पटेल , अति विशिष्ट अतिथि में विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ , अतिथि उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा सहित समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठगण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उपस्थित विकास झा ने मेघावी छात्र- छात्राओं को विद्यालय में उत्कृष्ट के लिए एवं कबीर जयंती कार्यक्रम के अवसर पर 21000 रुपए प्रदान किया ।
जहां समाज के लोगों ने विकास झा का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास तेजी से हो यही आशा करते हुए अभिवादन किया ।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
इसी तरह पढ़ाई कर अपने विद्यालय, अपने माता- पिता , गांव , जिले , प्रदेश व भारत का नाम रौशन करें सभी का सपना पुरा हो ।
कार्यक्रम में समाज के मेघावी दसवीं व बारहवीं में अच्छे व ज्यादा अंक लाने वालों को प्रस्तति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन