Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा कटघोरा थाने का किया गया निरीक्षण

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )थाना में उपस्थित 10 आवेदक एवं अनावेदको की शिकायत सुनकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर ही 06 शिकायत का निराकरण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है इसी क्रम में आज दिनाँक 06/12/2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटघोरा में थाना कटघोरा एवं पु स कें जटगा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जगटगा सउनि मंतु राम मरकाम एवं विवेचन गढ़ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचको को काफी महीनों से लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान एवं लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया गया और शिकायत निराकरण हेतु थाना में उपस्थित 10 आवेदक एवं अनावेदको की शिकायत सुनकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर ही 06 शिकायत का निराकरण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी विवेचको को गंभीरता से सभी लंबित मामलों का निराकरण करने निर्देश दिये। साथ ही थाने परिसर की साफ सफाई एवं थाने में सभी प्रकार के रजिस्टरो का अच्छे से संधारण करना और उनका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन