Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: कोरबा पुलिस लावारिस वाहनों को वाहन स्वामी को दिलाने के लिए प्रयासरत

Vivek Sahu

Sun, Jul 28, 2024
कोरबा अनुभाग में कुल 441 वाहन, दर्री अनुभाग में कुल 402 वाहन, कटघोरा अनुभाग में कुल 326 वाहन थाना चौकी में लावारिस हालत में खड़े है। कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी में खड़े लावारिस वाहनो की जांच कर उसका निराकरण किया जा रहा है।   इस अभियान के तहत थाना/चौकी क्षेत्र जैसे बाज़ार, बस स्टैंड आदि में लावारिस हालत में मिले वाहन जो काफी समय से थाना में खड़े हैं उनकी जांच कर आरटीओ से वाहन स्वामी की जानकारी लेकर उनके वाहन स्वामी को संपर्क कर उनको सुपुर्दनामे में दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है।   इसके तहत तीनों अनुभागों के द्वारा कुल 1169 वाहन जो थाने में लावारिस हालत में मिली है उसको चिह्नांकित किया गया है।   जिसमें कोरबा अनुभाग के थानों में कुल 441 वाहन, दर्री अनुभाग में कुल 402 वाहन, कटघोरा अनुभाग में कुल 326 वाहन थाना चौकी को लावारिस हालत में क्षेत्र से प्राप्त हुआ है।   कोरबा पुलिस के द्वारा अपील की जा रही है सभी थाना / चौकी में लावारिस वाहनों की सूची उपलब्ध है तो जिस भी वाहन स्वामी की गाड़ी थाने/ चौकी में गुम हुई हो वो संबंधित थाने में संपर्क कर सूची देख सकते है और दस्तावेज प्रस्तुत कर उसे सुपुर्दनामे में ले सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन