Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: कुमारी शैलजा के प्रथम कोरबा आगमन पर भव्य स्वागत, रामदरबार देखकर अभिभूत हुईं

Vivek Sahu

Wed, Jun 14, 2023

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का कोरबा आगमन पहली बार हुआ।

उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही प्रातः 10.30 बजे प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में लैण्ड किया, यहां पहले से उपस्थित कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसियों एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छों से उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ हेलीकाप्टर में आये विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश के सहप्रभारी विजय जांगिड़ का भी भव्य स्वागत किया गया और उन्हें रामदरबार तक ले जाया गया।

रामदरबार की आभा देखकर सभी अतिथि अभिभूत हुये और जयसिंह अग्रवाल के इस सुकृत्य की प्रशंसा किये बिना नही रह पायें। प्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव पहले से ही कोरबा पहुंच चुके थे।

मंदिर शांति प्राप्ति का अद्भुत स्थल – कुमारी शैलजा

राम दरबार देखकर कुमारी शैलजा काफी प्रभावित हुई और उन्होंने कहा कि व्यक्ति अलग अलग उद्देश्य से मंदिरों का निर्माण करते है, लेकिन सबका एक ही लक्ष्य होता है मोक्ष प्राप्त करना। मंदिर पूरे विश्व में एक ऐसा स्थल है जहां पर जाने से अद्भुत शांति की प्राप्ति होती है। मंदिर निर्माण का उद्देश्य परमात्मा की शरण प्राप्त करना और पवित्र वातावरण निर्मित करने के साथ समाज में सद्भाव का निर्माण करना होता है।

रामदरबार से सकारात्मक उर्जा फैलेगी- डॉ. महंत

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रभु श्री राम का जय करने से या उच्चारण करने से मानो कांशी, गया, द्वारिका और चारोंधाम का दर्शन कर लिया। यह दो अक्षरो का मंत्र जाप से समस्त पापों का नाश हो जाता है और मनुष्य कृतार्थ हो जाता है। राम दरबार आस्था का केन्द्र होगा, जहां की रोशनी से समाज में सकारात्मक उर्जा फैलेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन