Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: पानी निकाशी हेतु स्वयं नेताप्रतिपक्ष हितानंद ने गैती फावड़ा उठाया।

Vivek Sahu

Wed, Jul 31, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) रिंग रोड एवं न्यू शांति नगर बालको में बारिश के पानी से लोगों के घर डूबे , निगम शासन प्रशासन , बालको प्रबंधन की निष्क्रियता देख नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने स्वयं पानी निकाशी की कमान संभाली मोहल्ले वाशियो के साथ गैती फावड़ा उठाया। प्रभावित जनता अपने पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ बैठी धरने पर, किया चक्का जाम। बालको के अधिकारियों एवं जनता के बीच पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता से बालको अधिकारी सुमंत सिंह ने पानी निकासी की व्यवस्था एवं नाली निर्माण का दिया लिखित आश्वासन।   बस्तीवासियों का आरोप है कि प्रशासन और निगम ने समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की, जिससे हालात बिगड़ते चले गए। इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सुबह से ही बस्ती की जल निकासी की जिम्मेदारी संभाल ली।   https://youtu.be/c9dQjKpUl1M?si=ZKpyam9qLzDBJEyv   हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने रिंग रोड पर जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।   हितानंद अग्रवाल ने बताया कि रिंग रोड पर स्थित न्यू शांति नगर बस्ती बालको संयंत्र के सबसे नजदीक की बस्ती है।   वैसे तो बालको आए दिन प्रचार करता रहता है कि उसके द्वारा अनेकों गांव को गोद लिया गया है।   परंतु यहां तो दिया तले अंधेरा है रिंग रोड से लगी बस्ति जो बालकों के सबसे नजदीक की बस्ती है वहीं बालको की वजह से पानी का भराव हो रहा है, जिस पर बालको ध्यान नहीं देता। समय-समय पर रोड जाम एक्सीडेंट एवं रखड़ की समस्या को लेकर आंदोलन किए जाते हैं, वहां भी बालको के द्वारा आश्वासन दिया जाता है। परंतु धरातल पर अब तक कोई कार्य देखने को नहीं मिला, वहां उपस्थित लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन और निगम उनके लिए ठोस कदम नहीं उठाएंगे, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।   स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस बल तैनात किया है और कहा है कि जल निकासी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।   बालको प्रशासन के अधिकारी सुमंत सिंग ,थाना प्रभारी अभिनव सिंग ,राजस्व अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे , अंततः लिखीत आश्वासन के बाद धरना चक्का जाम समाप्त हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन