Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: चोटिया चौक पर LIVE मौत: रॉन्ग साइड से आई माजदा ने बाइक सवार को रौंदा।

Vivek Sahu

Wed, Aug 6, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में चोटिया चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को स्वराज माजदा के चालक ने रॉन्ग साइड वाहन चलाकर चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।   मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम 42 वर्ष पिता रघुवीर सिंह श्याम सोमवार को अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि किस तरह से सड़क पर भारी वाहन चालक मनमानी करते हैं। सुबह करीब 11:15 बजे बाइक सवार चोटिया चौक को पार कर रहा था कि इसी दौरान स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 04 पी 2645 के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी साइड छोड़कर मोटर साइकिल को सीधे चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार बलजोर श्याम की मौके पर ही मौत हो गई।   https://youtu.be/OYPlMfd21ls?si=ERJxmrbrbulAsTTo   .   https://youtu.be/nm4aeQCr9Io?si=yBt75mPp-pe4G3sK     पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले स्वराज माजदा के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन