Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कोरबा की जनता को महापौर पीला रहे हैं गटर का पानी, करोड़ो रूपये चढ़े भ्रस्टाचार की भेंट :- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Sun, Feb 26, 2023

कोरबा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल आज राताखार - दर्री मार्ग पर स्थित पंप हाउस पहुँचे, लगातार बस्तीवासियों द्वारा गटर का पानी हसदेव नदी में मिलने की शिकायत नेता प्रतिपक्ष को की जा रही थी, आज नेता प्रतिपक्ष पंप हाउस का निरीक्षण करने पहुँचे | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कोरबा की जनता का दुर्भाग्य है कि आज उन्हें गटर का पानी पीने के लिए निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा है, पंप हाउस कॉलोनी जिस वार्ड के पार्षद स्वयं महापौर है उनके वार्ड के गटर का पानी, सीवरेज का पानी बह कर आ रहा है, और ये पानी हसदेव नदी में दर्री डेम के डुबान में आकर गंदा पानी नदी में मिल रहा है, पंप हाउस को नगर निगम के द्वारा बनाया गया है पंप हाउस के माध्यम से ये पानी कोहडिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है वहां पर से पानी को पूरे शहर में सप्लाई किया जाता है, आज गटर का पानी पीने के लिए कोरबा की जनता मजबूर है जिसके कारण बीमारिया भी फैलने का खतरा बना हुआ है |

केंद्र सरकार की 400 करोड़ की योजना चढ़ी भ्रस्टाचार की भेंटनेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये कोरबा नगर निगम को नल जल योजना के लिया दिया गया था, आज वो राशि महापौर की निष्क्रियता के कारण भ्रस्टाचार की बलि चढ़ चुकी है, नगर निगम में अधिकारी राज पूरी तरह हावी है, शहर की जनता पूरी तरह से परेशान है, शहर में ना अच्छी सड़क है, ना ही स्ट्रीट लाइट जलती है, अब तो कोरबा की जनता को पीने का पानी भी गटर के पानी को सप्लाई किया जा रहा है ऐसे महापौर को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन