Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: भाजपा पार्षद दल की निगम आयुक्त के साथ बैठक।

Vivek Sahu

Fri, Jan 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भाजपा पार्षद दल नगर निगम कोरबा के सभी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को निगम आयुक्त से रूबरू कराने नगर निगम के सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने आयुक्त महोदया का स्वागत किया एवं बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं को आयुक्त महोदया के सामने रखा।   जिसमें मूल रूप से स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याएं, वार्ड के अवरुद्ध कार्यों से संबंधित समस्याएं, पार्षद निधि से होने वाले कार्यों से संबंधित समस्याएं मुख्य मुद्दा रही।   बैठक के दौरान भाजपा पार्षद दल के पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ रितु चौरसिया, कमला देवी बरेठ, विकास आरती अग्रवाल,सुफल दास महंत, प्रेमचंद पांडे, नारायण दास महंत, अजय गोंड, सकुंदी अनीता यादव, तरुण राठौर, नर्मदा लहरे, पुराइन बाई कंवर, चंद्रलोक सिंह, अब्दुल रहमान, निखिल प्रतिभा शर्मा, भानुमति जायसवाल, शैल कुमारी, पुष्पा कंवर, नारायण कविता सिंह, फिरत साहू, अमित मिंज, धनश्री साहू, उर्वशी राठौर उपस्थित रहे। सभी पार्षदों ने लिखित में अपनी समस्याएं आयुक्त महोदया को सौंपीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन