Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: महक अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड कामर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर बढ़ाया विद्यालय सहित जिले का मान

Vivek Sahu

Sat, May 13, 2023

कोरबा। सीबीएसई बोर्ड 12 वीं कक्षा का परिणाम 12 मई को घोषित किया गया,जिसमें इंदिरा नगर जमनीपाली निवासी एवं केन्द्रीय विद्यालय गोपालपुर कोरबा क्र. 04 में अध्ययनरत महक अग्रवाल ने कामर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय व समाज सहित जिले का मान बढ़ाया है।

आपको बता दें की महक अग्रवाल दीपक जनरल स्टोर के संचालक दीपक अग्रवाल के छोटी पुत्री व नगर पालिक निगम कोरबा के एल्डरमैन आशीष अग्रवाल के भतीजी हैं।
महक अग्रवाल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्रा रही हैं।

महक अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस सफलता के पीछे गुरुजनों का मार्गदर्शन एवं माता पिता तथा रिश्तेदारों का प्रोत्साहन से ही ये मुकाम हासिल हुई है।उन्होंने यह भी बताया की आगे वें सीए की पढ़ाई करेंगी और कैरियर बनाएंगी।

मारवाड़ी युवा मंच दर्री, जमनीपाली, जैलगांव शाखा के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया 2023 में 10 वीं,12 वीं के बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मारवाड़ी युवा मंच दर्री,जमनीपाली, जैलगांव शाखा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने समाज के लोगो से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी साझा करने अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन