Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान: महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा किया गया शुभारंभ* *अभियान अंतर्गत प्रथम चरण 26 अगस्त तक

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
कोरबा।   रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पालकों से भी गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की। डॉ. केशरी ने इंद्रधनुष 5.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में टीकाकरण सुदृढ़िकरण, मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की खुराक से छूटे हुए 0 से 5 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों सहित वैक्सीन से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 26 अगस्त तक, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 तक (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित लाभार्थी बच्चे तथा उनके पालक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन