Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: रामपुर और तानाखार में ननकी व उईके रिपीट, कटघोरा में प्रेमचंद को टिकट, भाजपा ने जिले की तीन सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

Vivek Sahu

Tue, Oct 10, 2023
कोरबा जिला की चारों सीटों पर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कोरबा सीट पर पहले ही लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद बाकी तीन सीटों पर जिन नाम की चर्चा सबसे ज्यादा थी उन्हें ही टिकट दिया गया है। पिछला चुनाव जीतने वाले ननकी राम कंवर को रामपुर सीट पर रिपीट किया गया है। जबकि पिछला चुनाव मोहित राम केरकेट्टा से हारने वाले रामदयाल उईके को पाली तानाखार में एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है। कटघोरा में इस बार भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल को पार्टी ने टिकट देकर क्षेत्र के पटेल मरार समाज के वोटो को साधने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की। इसके बाद से दूसरी सूची की प्रतीक्षा दावेदारों के द्वारा की जा रही थी। भाजपा ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है।दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम घोषित हुए हैं। पांच विधानसभाओं के लिए नाम होल्ड रखे गए हैं। इनमें कोरबा जिले की शेष 3 विधानसभा के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से ननकीराम कंवर, कटघोरा से प्रेमचंद पटेल और पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से रामदयाल उइके को टिकट दी गई है। प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाने के बाद अब उनके अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी आ जाएगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन