Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: उमरेली में नवीन महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ, डॉ महंत ने किया उद्घाटन

Vivek Sahu

Thu, Sep 14, 2023
कोरबा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम चिर्रा के भेंट मुलाकात में किए गए घोषणा के तहत जिले के सीमावर्ती ग्राम उमरेली में नवीन शासकीय महाविद्यालय का आज से शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उमरेली जैसे गाँव में कॉलेज का खुलना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब क्षेत्र के लोगों के प्रयास और मुख्यमंत्री की वजह से हो पाया है। इस कॉलेज में उमरेली सहित आसपास गाँव के सभी बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजे और यहाँ पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर उमरेली का नाम रौशन करें। इस दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, खाद्य आयोग के सदस्य श्री हरीश परसाई, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला श्रीमती सुनीता कंवर, पूर्व विधायक श्री श्याम लाल कंवर, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री सुरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उमरेली में नवीन कॉलेज का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ महंत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ हुआ है। नरवा, गरवा, घुरवा और बारी जैसी योजना के अलावा राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, कर्ज माफी से किसानों को लाभ मिला है। आने वाले दिनों में ज्यादा मात्रा और ज्यादा राशि में धान की खरीदी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गाँव-गाँव योजनाएं पहुँच रही है और विकास हो रहा है। उमरेली सहित दूरदराज गांवों में कॉलेज खुलना विकास का उदाहरण है, अन्यथा कॉलेज में पढ़ाई के लिए बिलासपुर, नागपुर तक जाना पड़ता था। उन्होंने गाँव में सभी को भाई-चारे के साथ रहने, एक दूसरे का सहयोग करते हुए गाँव के विकास में सबको सहभागी बनने की अपील की और कहा कि नवीन महाविद्यालय में गाँव के बच्चों का भविष्य टिका है, इसलिए सभी की अपनी जिम्मेदारी है कि वे उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने अपने बच्चों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने चिटफंड जैसे संस्थाओं में अपनी कमाई नहीं लगाने और जागरूक बनने की अपील भी की। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने उमरेली में महाविद्यालय संचालन होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में किसी को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा और विद्यार्थियों के एक सुनहरे भविष्य का निर्माण होगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया और उच्च शिक्षा से विद्यार्थियों के जीवन में एक नया द्वार खुलने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन