Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: एनटीपीसी कोरबा को 19वें EXCEED AWARDS 2025 में "चैंपियन (उत्कृष्ट)" के रूप में पर्यावरणीय स्थिरता श्रेणी में सम्मानित किया गया।

Vivek Sahu

Sun, Jun 8, 2025
एनटीपीसी कोरबा को 19वें EXCEED पर्यावरण, सीएसआर और एचआर अवार्ड्स 2025 में ‘पावर (इन्क्लूसिव रिन्यूएबल्स)’ सेक्टर के तहत ‘पर्यावरणीय स्थिरता’ श्रेणी में प्रतिष्ठित "चैंपियन (उत्कृष्ट)" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।   यह सम्मान सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (EKDKN) द्वारा प्रदान किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, नैगम सामाजिक डाइतव्य (CSR) और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठन है।   इस पुरस्कार को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।   यह प्रतिष्ठित मान्यता एनटीपीसी कोरबा की सतत पर्यावरणीय उपायों, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और समावेशी विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।   EXCEED अवार्ड्स का उद्देश्य उन संगठनों को सम्मानित करना है जो पर्यावरणीय स्थिरता, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस, मानव संसाधन तथा CSR के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं।   एनटीपीसी कोरबा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, उत्सर्जन में कमी, जल प्रबंधन, फ्लाई ऐश के उपयोग और हरित ऊर्जा को अपनाने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।   यह सम्मान एनटीपीसी की सतत ऊर्जा उत्पादक बनने और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।   सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (एक काम देश के नाम) की स्थापना 2007 में हुई थी और यह संगठन भारत भर में सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।   EXCEED AWARDS जैसे मंचों के माध्यम से यह संगठन उन प्रयासों को प्रेरित, पहचानने और पुरस्कृत करने का कार्य करता है जो सतत विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान करते हैं।   “19वां EXCEED पर्यावरण, CSR और HR अवार्ड और सम्मेलन 2025” को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन