Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया गुरुजनों का भव्य सम्मान समारोह, “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का लिया संकल्प ।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी रहे। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक, खेल और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुजनों का शॉल, श्रीफल और गमछा भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में सम्मानित गुरुजनों में प्रमुख रूप से योग शिक्षिका जया मिश्रा, उपाध्याय महाराज, डॉ. संतोष दास, ज्योतिषाचार्य मुरली वैष्णव, पुरोहित दिनेश महाराज, साकेत महाराज, कुसुम महाराज, लीलाधर पटेल, संत कुमार यादव, चंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कर्ष, शैलेंद्र शर्मा, अशोक महाराज, सागर मानिकपुरी, कुमारी अश्वनी साहू (मार्शल आर्ट), गगन मानिकपुरी शामिल रहे। “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का आह्वान कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हमें सामाजिक नवनिर्माण और गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति इस गरिमामयी समारोह में वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल महामंत्री पुनिराम साहू, मिलाप राम बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पार्षद सुमन सोनी, दिनेश वैष्णव, लक्ष्मण श्रीवास, पवन सिन्हा, प्रताप सिंह कंवर, अजय चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, प्यार साहू, मीरा सोनी, सरिता कौशिक; मंडल मंत्री गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, राज मोहिनी भगत, शक्ति सिंह, स्वाति कश्यप; कार्यकारिणी सदस्य शिव जयसवाल, राजकुमार राठौर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, मैनेजर दास महंत, भरत सोनी, मुन्ना साहू, प्रीति चौहान, किया सेन गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के सम्मान में विशेष योगदान दिया। समापन में लिया गया संकल्प समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का सामूहिक संकल्प लिया और गुरुजनों के आशीर्वाद से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन