Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठवें दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) यातायात पुलिस और NSS के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राहगीरों को बताया गया। यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत माध्यमिक साला नवापारा के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। यातायात पुलिस के द्वारा सेंट जेवियर स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठवें दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा किया गया:- यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत माध्यमिक साला नवापारा के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। यातायात पुलिस के द्वारा सेंट जेवियर स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। यातायात पुलिस और NSS के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राहगीरों को बताया गया। साथ ही कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में यातायात एवं पुलिस के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश:- 01. सीट बेल्ट जरूर पहनें । 02. हेलमेट के बिना टू व्हीलर न चलाएं। 03. ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात न करें। 04. तेज रफ्तार में गाड़ी न चलावें। 05. रेड लाइट जंप न करें। 06. नशे में गाड़ी न चलाएं। कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन