Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: घर में एक सांप ने दूसरे सांप को खाया, खराब रास्ते रेस्क्यु टीम के लिए बड़ी मुसीबत,आधी रात रेस्क्यु के लिए पहुंचे जितेंद्र सारथी

Vivek Sahu

Sat, Jun 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले के बंकी मोगरा क्षेत्र के कटई नार में तपट दास नामक व्यक्ति के घर रात्रि 12.30 बजे पूरा परिवार उस समय दहशत में आ गया जब आंगन में एक जहरीले सांप को एक दुसरे सांप को लपेट कर खाते हुए देखा फिर क्या था घर वालों के डर से हाथ पैर फूल गए फिर घर वालो ने मदद के लिए पड़ोसियों को उठाया पर किसी भी व्यक्ति की सांप को भगाने और उसके पास जानें की हिम्मत नहीं हुई आखिकार इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया।   जिस पर सारथी ने सांप पर नजर बनाए रखने की बात कहीं और सांप से दूरी भी बनाए रखने की बात कहीं आखिकार जितेंद्र सारथी कोरबा से बांकी मोगरा क्षेत्र पहुंचे तब तक एक सांप दुसरे सांप को खा चुका था और बताया यह Banded Krait (अहिराज) सांप हैं जो बहुत ज़हरीला होता हैं पर बहुत शांत स्वभाव का होने के कारण खतरा कम होता हैं,। जिसके बाद उसको रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर घर वालों की सास में सास आई फिर सभी ने देर रात पहुंचे रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। जितेंद्र सारथी ने बताया रेस्क्यु टीम के लिए बारिश का मौसम बहुत व्यस्त और जोखिम भरा रहता हैं, जहां जिले के कोने कोने के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंच कर आम जनों की जान बचाना ज़रूरी रहता हैं ।   https://youtu.be/DJTUfaXWEyo?si=jtdTTuR8YrLMrZRs   वहीं सांप को भी बचाने की बड़ी ज़िम्मेदारी रहती हैं, साथ ही कॉलर के घर तक कम से कम समय में पहुंचने का दबाव बना रहता हैं जिसमें सब से ज्यादा रोड़ा सड़क पर भरे पानी और जर्जर रास्ते होते हैं, सब से ज़्यादा परेशानी बरमपुर, कुसमुंडा, दीपका , बंकी मोगरा, ढेलवाडीह और हरदी बाज़ार वाले क्षेत्रों में आती हैं, फिर भी हमारा प्रयास रहता हैं की हम जल्द से जल्द पहुंचे और आम जनों की जान बचा पाए। वाइल्डलाईफ रेस्क्यु टीम कोरबा हेल्पलाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन