Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: भाजपा पार्षद के क्षेत्र में जबरिया दखल, नेता प्रतिपक्ष हितानंद समेत विपक्षी पार्षदों ने मनमानी पर जताया अपर आयुक्त से विरोध

Vivek Sahu

Sat, May 20, 2023

कोरबा। के वार्ड क्रमांक 5 में बनाए गए लाखों के सियान सदन में दूसरे वार्ड के पार्षद को महत्व देने को लेकर भाजपा पार्षद दल आक्रामक मूड में आ गया है। व्यवस्था को अनुचित बताते हुए अपर आयुक्त से मिलकर विरोध जताया गया। चेतावनी दी गई है कि अगर व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा पार्षद अपने वार्ड में अपने हिसाब से काम करेंगे, साथ ही सियान सदन के तीन रंग पर भी भाजपा ने आपत्ति जताई है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सियान सदन में स्थानीय पार्षद की उपेक्षा और कांग्रेसी रंग में रंगने के प्रयास को गैरजरूरी और अवैधनिक बताया। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार से मिलकर भाजपा पार्षदों ने साफ तौर पर कहा कि चाहे जिस मजबूरी में यह सब किया गया हो, इसे तत्काल ठीक किया जाए। चेताया गया कि ऐसा नही किया जाता है भविष्य में सभी भाजपा पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य अपने तरीके से करेंगे। वार्ड पार्षद धनश्री साहू ने बताया कि नगर पालिक निगम के द्वारा अधोसंरचना मद से धनवारपारा वार्ड संख्या 5 में सियान सदन बनाया है। इस काम पर लाखों रुपए खर्च किए गए। इसके विपरीत भवन में इस वार्ड के पार्षद भाजपा की धनश्री साहू के बजाय वार्ड 6 के कांग्रेस पार्षद का नाम अंकित कर दिया गया है। यह आपत्तिजनक है।

इस दौरान पार्षद ऋतु चौरसिया, सुफल दास महंत, नरेंद्र देवांगन, नारायण दास महंत, निखिल शर्मा, कमला बरेठ सहित भाजपा पार्षद उपस्थित थे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन