Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कोरबा में वृक्षारोपण, वॉकथॉन एवं शपथ ग्रहण का आयोजन।

Vivek Sahu

Thu, Jun 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) एनटीपीसी कोरबा में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया।   इस अवसर पर विशाल वृक्षारोपण अभियान, वॉकथॉन तथा सामूहिक पर्यावरण शपथ का आयोजन किया गया।   इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व श्री बिभास घटक, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) ने किया।   इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप, यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया।   दिन की शुरुआत वॉकथॉन से हुई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरित भविष्य की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।   इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संयंत्र परिसर एवं आस-पास के हरित क्षेत्रों में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।   श्री बिभास घटक ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरणीय स्थिरता एनटीपीसी की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।   आज के इस आयोजन के माध्यम से हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में अपने संकल्प को और दृढ़ करते हैं।" कार्यक्रम का समापन पर्यावरण शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।   एनटीपीसी कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की हरित ऊर्जा, सामाजिक सहभागिता और पारिस्थितिकीय उत्तरदायित्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन