Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: सार्वजनिक स्थान नहर रोड कनबेरी में पिस्टल तथा फरसा नुमा धारदार हथियार लहराकर आमजनता एवं श्रद्धालुओं में दहशत फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ उरगा पुलिस ने किया कार्यवाही।

Vivek Sahu

Wed, Jul 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 का दिनांक 21.07.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया। दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 02:30 बजे सावन सोमवार होने से अपने घर से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये जा रहा था और रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे. के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में उपर आसमान की ओर उठाकर लोगो को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे जिससे आस पास के तथा आने जाने वाले आम जनता श्रध्दालुओं में डर भय का वातावरण बन गया था।   प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्शरत् बालको के द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 नग मो.सा. के चैन स्पैकिट से बना हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को आरोपीयों तथा विधि से संघर्शरत् बालको के कब्जे से जप्त किया गया है।   आरोपिगण (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.), (2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पुनर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय न्यायालय कोरबा, रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके साथ अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्शरत् बालको का निरूद्ध पंचनामा तैयार किया जाकर चारों विधि से संघर्शरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपराध क्रमांक: 309/2025 धारा - 292, 296, 3(5) बीएनएस 4, 25 (1ख) (ख), 6, 25(1) (ख), 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी *आरोपी:-* (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 साल निवासी खपरा भट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पु शर्मा उम्र 19 साल निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) एवं 04 विधि से संघर्षरत् बालक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन