Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Fri, Sep 8, 2023
कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी अनुसार जिले के सीमांत क्षेत्र पाली से उन्हें पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। बता दें कि विकास सिंह के विरुद्ध दीपका थाना में अपराध क्रमांक 75/ 2020 पर धारा 354 क(1)(2),354 घ, 506, 509 भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3,2,5 क, के तहत अपराध दर्ज है। विकास सिंह के द्वारा विशेष न्यायालय (एक्ट्रोसिटी) कोरबा में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन अपने अधिवक्ता के जरिये प्रस्तुत किया था जो दो दिन पहले विशेष न्यायाधीश (एक्ट्रोसिटी) डीएल कटकवार के द्वारा निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही विकास सिंह की गिरफ्तारी के आसार बढ़ गए थे। सूचनाओं के आधार पर विकास को हिरासत में ले लिया गया है।विकास सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेस खेमे में काफी खलबली मच गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन