Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: मानिकपुर SECL खदान में हुए मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Wed, May 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी एलेश पी आनंद पिता आनंद उम्र 40 वर्ष सा० मुड़ापार कालीबाड़ी पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा ने एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि यह केसीसी के अंतर्गत अकांउट विभाग मे कार्य करता है यह दिनांक 17.05.2025 को अपने डयूटी मे कार्य कर रहा था की शांम करीब 05.30 के आसपास सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं अन्य लोग कार्यालय मानिकपुर माईस में आफिस आये और अपने साथ मे एक आवेदन रखे थे, उसी आवेदन की बात को लेकर सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं उसके अन्य साथीयों के द्वारा जबरन कार्यालय में घुस कर लोहे का रॉड, डंडा को रखकर चकधर मोहंती, दीपक डे को मां बहन का गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे चक्रधर मोहंती एवं दीपक डे को काफी चोंट आई है। जिनको इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुसके मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।   इसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पताशादी कर धर पकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा दौरान घटनास्थल एवं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कार्यवाही किया गया। विवेंचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में उक्त धारा के अतिरिक्त धारा 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) बीएनएसएस का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा जोड़ी गई। प्रकरण में आरोपीयान आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर नाइक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण का अन्य आरोपीयान फरार है जिनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही किया जाना है। अपराध क्रमांक- 353/2025 धारा:- 333, 191(2), 191(3), 296, 351(2), 115(2), 117(2) 324(4), 308(4), 241 बी0एन0एस0 नाम व पता आरोपीयान:- 01. आलोक कुमार पटेल पिता धन सिंह पटेल उम्र-37 वर्ष सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा 02. विजय कुमार यादव पिता जैतराम यादव उम्र-39 वर्ष सा० सा० भिलाईखुर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा 03. उदय प्रसाद पटेल पिता सूरज बली पटेल उम्र- 30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा 04. सुरेश पटेल उर्फ मोटू पिता बाबूलाल पटेल उम्र-30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन