Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: "रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा तालाब व मंदिर की स्वच्छता कर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत मंदिर एवं तालाब की स्वच्छता का आयोजन किया गया।   इस सेवा कार्य का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना था, बल्कि समाज में जल संरक्षण की भावना जागृत करना भी था।   कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को भूमिगत जल के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। आम जनता से अपील की गई कि वे अपने आस-पास स्थित तालाबों को सुरक्षित रखें, एवं उनमें किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री या अन्य वस्तुओं का विसर्जन न करें।   यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती है, बल्कि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में भी सहायक है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजनों में श्रीमती ज्योति वर्मा (प्रभारी), श्रीमती मंजू सिंह, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री लालेश दुबे, श्रीमती सुमन सोनी, श्री अजय वैष्णव, श्री लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद श्री प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव, श्री गोविंद साहू, श्री राजेश सोनी, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री मनोज राठौर, श्री अमृत गुप्ता, श्री तेरस दास दीवान, श्री भरत सोनी, श्री गोप लाल राठिया, श्री शिव जायसवाल, श्री राजकुमार राठौर, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्रीमती चंचल राठौर, श्री हेमंत चंद्रा, श्री विकास चौहान, श्री सदानंद पटेल, श्री श्याम सुंदर देवांगन, डॉ. राजेश राठौर (मंडल अध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त नगर निगम के कर्मचारियों, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।   इस आयोजन ने स्थानीय नागरिकों के बीच जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया और जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन