Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: मरम्मत कर खानापूर्ति करने से नहीं चलेगा काम, बालको प्रबंधन को सड़क का कराना होगा नया निर्माण : राजस्व मंत्री

Vivek Sahu

Sun, Oct 8, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रहे बालको प्रबंधन को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने धरना देने की चेतावनी दी थी। मंत्री ने रूमगड़ा-परसाभाठा सड़क निर्माण के लिए अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद रविवार को बालको प्रबंधन में सड़क मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन वह सिर्फ सड़क की मरहम पट्टी कर रहे हैं। जबकि यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। राजस्व मंत्री ने कहा है कि इस तरह के मरम्मत से काम नहीं चलेगा। बालको प्रबंधन को सड़क का नए सिरे से निर्माण करना होगा। जिससे कि आम जनता को कम से कम अच्छी सड़क की सुविधा मिल सके। बालको प्रबंधनन कोरबा जिले से जमकर मुनाफा कमा रही है। लेकिन जिले को प्रदूषण की आग में झोंक दिया और एक सड़क भी नहीं दे सके। बालको प्रबंधन सिर्फ मरम्मत की औपचारिकता कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेना चाहते हैं। लेकिन यह किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है। सड़क का नए सिरे से निर्माण करना होगा और इस सड़क को फोरलेन सड़क में परिवर्तित करना होगा। बड़े पैमाने पर जनता यहां से सफर करती है। जल्द ही नए सिरे से सड़क का निर्माण कर इस का चौड़ीकरण नहीं किया गया, तो बालको प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया जाएगा। लगातार अपने दायित्व से भागता रहा है बालको बालको के 51 फ़ीसदी शेयर का निजीकरण करने के बाद केवल 49 फीसदी शेयर ही सरकार के पास है। यह एक प्राइवेट सेक्टर की सार्वजनिक उपक्रम है। जिसका यह दातित्व है कि जिले में वह सामाजिक कार्यों को पूर्ण करें और आसपास के लोगों का जीवन स्तर उठाने का काम करें। लेकिन बालको प्रबंधन एक सड़क तक नहीं सुधार पा रहा है। मंत्री ने कहा है कि बालको का पहले भी दौरा किया था। उस समय भी बालको को चेतावनी दी थी। बालको ने कभी भी इस तरह के जनहित के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ समय पहले बालको को पत्र लिखकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की बात कही थी। लेकिन बालको ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। रविवार को भी सिर्फ मरम्मत का काम शुरू किया गया है जबकि इस सड़क को उखाड़कर नए सिरे से नवनिर्माण करने की जरूरत है। लंबे समय से सड़क जर्जर, चेतावनी के बाद शुरू की मरम्मत रूमगड़ा से परसाभाठा तक जाने वाली सड़क खास तौर पर शहर के पश्चिम क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से क्षेत्र के लोग सफर करते हैं। यह सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क में इतने बड़े गड्ढे हैं कि लोग यहां से सफर करने से डरते हैं। जब राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने धरना देने की चेतावनी दी, तब अचानक रविवार को तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन