Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: तिरंगे की शान, सेवा का संकल्प — रोटरी क्लब कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस विशेष बच्चों के संग मनाया

Vivek Sahu

Sat, Aug 16, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) 15 अगस्त रोटरी क्लब कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व देशभक्ति, सेवा और संवेदना के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात कॉल रोटरी हॉस्टल में ध्वजारोहण से हुई, जहां क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने गर्व के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर क्लब के सचिव संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पारस जैन, डॉ. बी.बी. बोडे, निकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं प्रेम गुप्ता,बलबीर सिंग भुल्लर, संजय कुमार अग्रवाल (ऑटो सेंटर),संजय बुधिया, डॉ शोभ राज चंदानी,सतनाम मल्होत्रा,नरेश अरोरा,भारती अरोरा, डॉ अरोरा,किशोर अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण मौजूद रहे।   ध्वजारोहण के उपरांत रोटरी चौक पर भी तिरंगे को सलामी दी गई। इस वर्ष समारोह की विशेषता यह रही कि स्वतंत्रता दिवस विशेष बच्चों के साथ मनाया गया, जिससे कार्यक्रम में प्रेम, अपनापन और भावनाओं की अनूठी छटा बिखर गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। सेवा कार्यों की कड़ी में, न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में टीबी रोगियों के लिए फूड बास्केट वितरण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. शोभराज चंदानी ने अपने प्रेरक विचार साझा किए। ।इसके बाद रानी धनराज कुंवर हॉस्पिटल, कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमएचओ श्री सूर्य नारायण केसरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि रोटरी क्लब के लिए स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का दिन है। क्लब आने वाले समय में भी इसी तरह जनहितकारी कार्य करता रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन