Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द में कल 16/7/2024को वापसी रथ यात्रा।

Vivek Sahu

Tue, Jul 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक आयोजन में शामिल ग्राम दादर खुर्द जहां की पिछले 124वर्षों से भी प्राचीन काल से स्वामी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा होते आ रही हैं, जहां कल दशमी तिथि को भगवान अपने मौसी के घर से वापस अपने धाम को लौटेंगे।   प्रातः काल से स्वामी जगन्नाथ जी की पूजन प्रारम्भ हो जाएगी, जिसमें दोपहर से भंडारा एवं शाम 4बजे से भगवान का कर्मा नृत्य दलों के माध्यम से फेरा लगाया जाएगा फिर भगवान जी का रथ पुरानी बस्ती से कंकालीन मंदिर होते हुए, सभी भक्तजनो के द्वार पर जायेगी।   समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की थाली सजा कर आरती की जाएगी, भ्रमण उपरांत पुनः भगवान अपने मूल स्थान में विराजित हो जाएंगे।   आयोजन समिति के द्वारा रात्रिकालीन भक्ति जागरण का भी आयोजन जनकपुरी मोहल्ला दादर खुर्द में किया गया है। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने सभी भक्तजन को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन