Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, सरोज पांडेय होंगी मुख्य अतिथि ।

Vivek Sahu

Thu, Jun 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के सचिव शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कल होने वाली भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 11-06-2025 समय शाम 04:00 बजे से एसईसीएल सेंटर स्टेडियम कोरबा भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसकी मुख्य अतिथि भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की अध्यक्ष सरोज पांडेय होंगी।   इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह राजपूत, अशोक मोदी (कृष्णा हुंडई)हितानंद अग्रवाल,नरेन्द्र देवांगन शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जिम्मेदारी साजी टी जान के द्वारा किया जाएगा प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य नारायण केसरी के करकमलों से आरंभ किया गया था।पहले सेमीफाइनल में झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। आंध्रप्रदेश की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई। अब इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झारखंड और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। समापन समारोह में विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा और पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन