Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

: कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।   जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। श्री सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है। वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दंतेवाड़ा रहते हुए नवाचार के क्षेत्र में भी कलेक्टर श्री कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन