Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अप्पू गार्डन वेव पूल में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे,अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की घटना

Vivek Sahu

Mon, May 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भीषण गर्मी में राहत (चील्ड) होने के लिए नगर व आसपास के युवाओं और युवतियों तथा बच्चों के लिए सीएसईबी चौक के निकट स्थित नगर पालिक निगम द्वारा संचालित अप्पू गार्डन का वेव पूल बड़ा माध्यम बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग वेव पूल का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं और घण्टों यहां बिताते हैं। इस दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था यहां नज़र नहीं आती। अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद इन लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना बनी रहती है। वेव पूल में कुछ असामाजिक तत्व भी आ जाते हैं जिनके कारण खतरा बना रहता है रविवार दोपहर भी यहां कुछ लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई। आए दिन इस तरह की घटना होने से यहां पहुंचने वाले शांतिप्रिय लोगों में दहशत का वातावरण निर्मित रहता है। अप्पू गार्डन के संचालन से जुड़े लोग भी सुरक्षा के प्रति लापरवाह और गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। यह एक सार्वजनिक स्थल है जहां कई तरह की प्रवृत्ति के लोग पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध रहने की आवश्यकता बनी हुई है। यह कोई पहला मौका नहीं है बल्कि ऐसे और भी मामले हो चुके हैं जब यहां दो से तीन गुटों के बीच मारपीट हुई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। समय रहते ध्यान न दिया गया तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन