Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: बजरंग दल कोरबा द्वारा 14 फरवरी को सम्पूर्ण जिले में चलाया गया सेवा सुरक्षा संस्कार का अभियान

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सेवा, सुरक्षा, संस्कार बजरंग दल के मूल मंत्र को फलीभूत करते हुए आज कोरबा जिले के बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी, सह संयोजक यश सारथी के नेतृत्व में बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा "बसंत पंचमी" के पावन पर्व के अवसर पर पूरे जिले में कार्य किया गया। आज के इस शुभ अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न स्थानों में बजरंगियों के द्वारा रक्तदान करके सेवा कार्य को परिभाषित किया गया। शाम के समय विभिन्न स्थानों में हनुमान चालीसा का पाठ करके पुलवामा हमले में प्राण न्योछावर करने वाले हुतात्माओं के परिवार जनों की हितों की रक्षा के लिए प्रार्थना किया गया। आज दिन भर सभी बजरंगी पूरे जिले में स्थित पार्क, शॉपिंग मॉल और अन्य स्थानों में घूम घूम कर विद्यार्थियों और युवक युवतियों को माँ सरस्वती के पूजन और माता पिता के पूजन के लिए प्रेरित करने का कार्य किये। और पूरे जिले में बहनों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहे। बजरंग दल की स्थापना का मूल उद्देश्य "सेवा, सुरक्षा, संस्कार" की पूर्ति हेतु आज हमारे पूरे जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण संकल्प के साथ पूरे दिन कार्यरत रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन