Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

Vivek Sahu

Sun, Dec 17, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश की कोरबा शाखा के द्वारा दिनॉक 16 दिसम्बर दिन शनिवार से श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का प्रारम्भ हो गया है। इस हेतु प्रसिद्व भागवत कथा आचार्य परमपूज्य श्री लाल जी दीक्षित जी महाराज अपने सहयोगियों के साथ मथुरा से कोरबा पधार चुके है जिनके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक कथा कही जायेबी। भागवत कथा के पूर्व महिला मंडल के द्वारा आज ही प्रातः 10.00 बजे मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री सप्तदेव मंदिर तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो मुख्य मार्ग होकर मंदिर पहूॅची जहॉ देव स्थापना कर इस यात्रा को विराम दिया गया तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे से कथा प्रारम्भ हुई एवं कथा में भागवत महाम्य, भीष्म स्मृति, परीक्षित चरित्र, शुकदेव जी की मनमोहक कथा सुनाकर आचार्य जी ने सभी को भाव विभोर कर दिया। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश ने समस्त कोरबा नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक की संख्या में मंदिर पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन